उत्तराखंड हल्द्वानी काठगोदाम रेलवे ट्रैक कार्य होने के चलते अब काठगोदाम नहीं जाएगी ट्रेन, हल्द्वानी होगा लास्ट स्टॉपेज,,,,,
देहरादून: ट्रेन से काठगोदाम तक जाने वाले यात्रियों को 13 मार्च तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे ने देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया है। 4120 नंबर की यह ट्रेन हल्द्वानी में रोक दी जाएगी। इसके बाद वहीं से इसे वापस किया जाएगा। हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण रेलवे ने यह फैसला किया है।
देहरादून से काठगोदाम जाने वाली 4120 नंबर की ट्रेन रात्रि 11:30 बजे से चलती है। सुबह 4:20 बजे काठगोदाम से 4119 नंबर की ट्रेन बनकर वापस देहरादून लौटती है। रेलवे के आदेशानुसार यह ट्रेन 13 मार्च तक सिर्फ हल्द्वानी तक ही जाएगी और वहीं से लौट जाएगी।
Iफिलहाल इस ट्रेन को हल्द्वानी तक चलाने के संबंध में आदेश हैं। 13 मार्च तक यह ट्रेन हल्द्वानी तक ही जाएगी और वहीं से लौट जाएगी।” रविंद्र कुमार, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षकI


More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,