उत्तराखंड आज इस IFS अधिकारी के खिलाफ हुआ केस दर्ज, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड के IFS अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, महिलाकर्मी ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सीनियर आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर थाना राजपुर में केस दर्ज हो गया है। बता दें पिछले दिनों सुशांत पटनायक पर महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. जिसके बाद से ही ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ था।
जहां एक तरफ देहरादून जिलाधिकारी के स्तर पर इसकी जांच शुरू की गई तो वहीं अब युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भी इस मामले में धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पहले ही शासन ने देहरादून की जिला स्तरीय कमेटी को जांच के लिए पत्र लिख दिया था।
उधर युवती ने पुलिस को भी तहरीर दी थी. ऐसे में खबर है कि पुलिस ने प्राथमिक जांच करने के बाद प्रकरण पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अब पुलिस भी मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच को आगे बढ़ाएगी।
हाल ही में महिला कर्मचारी ने आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था।पूरा मामला सामने आने के बाद शासन ने सुशांत पटनायक को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से हटा दिया था और उन्हें वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक हाफ के कार्यालय में अटैच किया गया था।
इस प्रकरण में एक तरफ पहले ही जिला स्तरीय कमेटी सीडीओ देहरादून की अध्यक्षता में जांच कर रही है, तो वहीं अब पुलिस भी प्रकरण पर अपने स्तर से जांच करने वाली है।


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,