उत्तराखंड मौसम अलर्ट मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना,सात जिलों में बारिश के आसार,,,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश जबकि हर्षिल-औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
वही 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी होगी।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,