August 26, 2026

उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग और संदिग्धों सहित 7 लोगो को किया गिरफ्तार,,,,

उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग और संदिग्धों सहित 7 लोगो को किया गिरफ्तार,,,,

हरिद्वार (रानीपुर): उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के आदेशानुसार और कोतवाली रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से कुल 7 लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।

🔴 शांति भंग करने वाले 5 अभियुक्तों पर 170 BNSS के तहत कार्रवाई

​कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लड़ाई-झगड़ा करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के मामले में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई।

🔴 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. वाशू यादव (पुत्र वेजू यादव) – निवासी: पूर्वी नाथ नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।
  2. शिवदत्त (पुत्र राम निवास पाल) – निवासी: टपराना, थाना झिझाना, जिला शामली (उ.प्र.), हाल निवासी: गंगोत्री एन्कलेव, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
  3. रय्यान (पुत्र गुलफाम) – निवासी: ग्राम गुजनावर, थाना फतेहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), हाल निवासी: सलेमपुर चौक के पास, थाना रानीपुर, हरिद्वार।
  4. अभिषेक (पुत्र अशोक कुमार) – निवासी: दादपुर गोविन्दपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।
  5. अमित कुमार (पुत्र सुशील कुमार) – निवासी: दादुपुर गोविन्दपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार।

🔴 भेल (BHEL) सेक्टर-4 में तांक-झांक कर रहे 2 संदिग्ध दबोचे

​इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम ने सेक्टर-4 बी.एच.ई.एल. (BHEL) आवासीय परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे और घरों के आसपास तांक-झांक कर रहे दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर दोनों के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

🔴 आरोपी का नाम पता 

  1. सलमान (पुत्र हनीफ) – निवासी: हरिलोक कालोनी, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।
  2. आमीर (पुत्र खुर्शीद) – निवासी: मौहल्ला मेदायनव, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।

👮 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली रानीपुर पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:

  • उ.नि. चरण सिंह (चौकी प्रभारी, गैस प्लांट)
  • अ.उ.नि. सुबोध घिल्डियाल
  • हे.का. शिवराज शर्मा
  • कानि. संजय बलूनी
  • का. मंजीत राणा
  • का. अजय

​हरिद्वार पुलिस का साफ कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

You may have missed

Share