उत्तराखंड की राजधानी में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने की बड़ी कार्यवाही,,,,
देहरादून: राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने बड़ी रेड शुरू की है। विभाग की अलग अलग टीमें नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर डटी हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग शहर के बड़े बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा स्कूल संचालक रमेश बत्ता, शराब कारोबारी कमल अरोड़ा, प्रदीप वालिया आदि के ठिकानों पर जांच कर रही है।
मुख्य रूप से टीमें एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड पर स्थित बिल्डरों और शराब कारोबारियों के यहां जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए के अघोषित ट्रांजेक्शन के बाद यह कार्रवाई की गई।


More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 12/082026
उत्तराखंड देहरादून में मिलावटखोरी के खिलाफ FDA का बड़ा छापा, तीन रेस्टोरेंट बंद, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे,,,
उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,