उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निकाय चुनाव में किच्छा और सिरौली कला में कांग्रेस ने किया भारी अंतर से कब्जा, राजेश प्रताप और राशिदा बेगम विजयी,,,

देहरादून। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा और सिरौली कला नगर पालिका परिषद चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं।
”किच्छा और सिरौली कला में कांग्रेस का परचम”

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई मतगणना में दोनों ही सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की है। इस दोहरी जीत के साथ कांग्रेस ने जिले के दोनों प्रमुख नगरीय निकायों पर अपना परचम लहरा दिया है।
किच्छा में राजेश प्रताप की बड़ी जीत

किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप ने एकतरफा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को 6,200 वोटों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी। नतीजे सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।
सिरौली कला में राशिदा बेगम बनीं पालिका अध्यक्ष

सिरौली कला नगर पालिका सीट पर भी कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने कड़े मुकाबले में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार फरहीन जहां को 1,773 मतों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही सिरौली कला नगर पालिका की कमान भी अब कांग्रेस के हाथों में आ गई है।
कानूनी पेच के बाद सुप्रीम कोर्ट के दखल से हुई मतगणना

गौरतलब है कि इन दोनों निकायों का मामला कानूनी विवादों के चलते लंबे समय से अधर में लटका हुआ था। निकाय चुनाव 2025 से जुड़े इस मामले में हाईकोर्ट की रोक के चलते मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया रोक दी गई थी। इसके बाद मामला देश की शीर्ष अदालत पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश और हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने मतगणना कराई, जिसमें कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।

More Stories
उत्तराखंड सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव: हरिद्वार में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी,,,
उत्तराखंड पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में धामी सरकार ने प्रदेश के 39,815 परिवारों को दी पक्की छत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार अव्वल,,,
उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार से विकास का संदेश, हरिद्वार में 12 अक्टूबर को धामी कैबिनेट की बैठक, गैरसैंण सत्र पर भी लग सकती है मुहर,,,