उत्तराखंड खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना हेतु पुष्कर सिंह धामी ने किया भूमि पूजन,,,,,

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। जो हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। आने वाले समय में यह ध्वज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेo जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, काशीपुर दीपक बाली, हल्द्वानी गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डां अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, अध्यक्ष नगर पालिका श्री रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक उत्सव का आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, बोले-रामलीला सनातन संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम,,,
हरिद्वार सियासी रस्साकशी और प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ी ‘नए हरिद्वार–रामदेव पुलिया’ छोटी गंगा सड़क, गड्ढों से जूझती जनता, बाल-बाल बची आज फिर,,,, फिर
उत्तराखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ 11 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार, प्रदेश के 9 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी,,,