उत्तराखंड जेल अधीक्षक को लॉरेंस के नाम से धमकी देने वाले का मिला सुराग, जांच में जुटी पुलिस टीम, जल्द होगी गिरफ्तारी- SSP

हरिद्वार: जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही टीम उस तक पहुंच जाएगी। शुरुआती जांच में ये भी स्पष्ट हो गया है कि आरोपी का अभी तक लॉरेंस से कनेक्शन नहीं निकला है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि लॉरेंस का नाम सिर्फ डराने के लिए इस्तेमाल किया गया हो।
11 सितंबर को रात वरिष्ठ जेल अधीक्षक को मिला था संदेश
दरसल, 11 सितंबर की रात वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मोबाइल पर पहले एक नंबर से कॉल आई। फिर व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, पंजाब से जुड़ा बताया। 12 सितंबर को दोबारा कई बार कॉल की। व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे।
जेल में मुलाकात बंद कराने और नुकसान की दी थी धमकी
फिर कॉल कर जेल में मुलाकात कराने और जेल प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। विचाराधीन महिला बंदी शीला ने रिकॉर्डिंग में आवाज सुनकर धमकी देने वाले हिमांशु चड्ढा निवासी लुधियाना हाल ऋषिकेश को अपना पति बताया था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी ने बड़े गैंगस्टर का नाम लेते हुए खुद को उसका सदस्य बताया था।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
अभी तक की जांच में आरोपी के गैंगस्टर से कनेक्शन न होने की बात सामने आई है। पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिले हैं। जल्द ही उसे ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति की गोद में बसा स्वर्ग,जुलाई से सितंबर के बीच जीवंत होने वाली विश्व धरोहर उत्तराखंड की प्रसिद्ध ‘वैली ऑफ फ्लावर्स पर्यटकों के लिए है खुली,,,,
उत्तराखंड में प्राकृतिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने की मुहिम तेज, ‘एक जिला-एक नदी’ कार्यक्रम के तहत 11 नदियों के लिए 44 करोड़ जारी,,,
उत्तराखंड में भू-माफियाओं और जल संकट पर सीएम धामी की सख्त कार्रवाई, डीएम को तहसीलों के औचक निरीक्षण के आदेश,,,