उत्तराखंड जौनसार बावर में चल रहा प्रसिद्ध बिस्सू पर्व, बिस्सू की फूलियाता का चालदा महासू महाराज के दसऊ मंदिर में दिखा श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा,,,,,,
Video Player00:0000:10
देहरादून: जौनसार बावर में मनाया जा रहा प्रसिद्ध बिस्सू पर्व, बिस्सू की फूलियाता का चालदा महासू महाराज के दसऊ मंदिर में दिखा अद्भुत नज़ारा, लोक संस्कृति का दिख रहा अलग ही रंग विभिन्न गाँवों में बिस्सू पर ठोड़ा नृत्य में खूब चले धनुष बाण।
अपनी अनूठी लोक संस्कृति के लिये पहचाने जाने वाले जौनसार बावर में पांच दिवसीय प्रसिद्ध बिस्सू पर्व की “फूलियात” के साथ शुरुआत हो गई है। दरअसल बैसाखी के मौके पर शुरू होने वाले बिस्सू पर्व का विशेष महत्व होता है जिसे जौनसार बावर के तमाम गाँवो में परंपरागत रूप से मनाया जाता है।
जिसमें बुरांश के मनमोहक फूलों के झुरमुट बनाकर लोक गीतों पर सामूहिक लोक नृत्य किया जाता है साथ ही खुशहाली का प्रतीक माने जाने वाले बुरांश के फूलों से घर को सजाया जाता है। पारंपरिक बिस्सू को पांचों दिन अलग अलग तौर तरीकों के साथ मनाया जाता है।

More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,