August 26, 2026

उत्तराखंड पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर विवादों के घेरे में, युवक से अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी,,,

उत्तराखंड पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर विवादों के घेरे में, युवक से अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी,,,

हरिद्वार। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पूर्व विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

​तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पूर्व विधायक ने एक युवक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे आपत्तिजनक गालियां दीं। वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व विधायक कथित रूप से युवक को फटकार लगाते और अपशब्द कहते दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीड़ित युवक उनसे माफी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद से ही क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

🟢 पिता ने मांगा न्याय, भीम आर्मी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

​पीड़ित युवक के पिता सुदेश कुमार का कहना है कि उनके पुत्र के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

​दूसरी ओर, भीम आर्मी जय भीम उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर और कार्यकर्ता सत्येंद्र राणा के नेतृत्व में संगठन के सदस्य लक्सर कोतवाली पहुंचे। संगठन का कहना है कि वायरल वीडियो में युवक के साथ की गई अभद्रता साफ तौर पर देखी जा सकती है। पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो संगठन एसएसपी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

🟢 पुलिस का पक्ष

​इस पूरे मामले पर लक्सर पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष और संगठन की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जिसके आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके अनुसार ही आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may have missed

Share