उत्तराखंड पेपर लीक प्रकरण मे छात्रों के हित में प्रदेश सरकार, CBI जांच से भी नहीं परहेज- मुख्यमंत्री (उत्तराखंड)

देहरादून: उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जो पेपर लीक प्रकरण में फंस गई है। इसे लेकर युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर आज सीएम धामी ने भी प्रेसवार्ता की।
सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में कोई भी आरोपी छूटेगा नहीं। एसआईटी बनाई गई है, जो भी इसमें शामिल होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। यहां एक व्यक्ति ने केवल अपने लिए ये काम किया है। अगर पेपर बाहर आया तो कुछ खास व्यक्तियों तक कैसे पहुंचा? यह सब जांच करने के लिए ही एसआईटी काम करेगी
सीबीआई जांच के सवाल पर सीएम ने कहा कि अभी जब एआईटी जांच कर रही है तो पहले वो पूरी हो जाए। हमें किसी जांच से परहेज नहीं है। सीबीआई जांच से भी परहेज नहीं है। छात्रों के हित में जो भी जांच करानी पड़े हम कराएंगे।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,