उत्तराखंड में 19 मार्च को होगा देहरादून में झंडा मेले का आयोजन, DM ने किया है स्थानीय अवकाश घोषित, शिक्षकों के लिए आदेश जारी,,,,,
देहरादून: दिनांक 19 मार्च, 2025 को विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा कार्यक्रमानुसार आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ/अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्ष संघ देहरादून के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद देहरादून में 19 मार्च, 2025 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा झण्डा मेला स्थानीय अवकाश घोषित है। तथा राज्य स्तर से शैक्षिक सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षाओं हेतु निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 19 मार्च, 2025 को परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि कक्षा 01 से 08 तक वार्षिक परीक्षायें उक्त तिथि को यथावत संपादित कराना सुनिश्चित करें। दिनांक 19 मार्च 2025 को स्थानीय अवकाश के बदले शिक्षक / शिक्षकाओं को उक्त तिथि का प्रतिकर अवकाश नियमानुसार देय होगा जिसका उपभोग नियमानुसार किया जायेगा।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,