उत्तराखंड में 29 मई से शुरू होगा FIR का प्रशिक्षण, आठ जून से BLO घर-घर पहुंचकर करेंगे सर्वे,,,,,

देहरादून: प्रदेश में कल से एसआईआर का प्रशिक्षण शुरू होगा। अब जिलावार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एसआईआर के गणना प्रपत्र भरने का काम भी शुरू होगा।
उत्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का प्रशिक्षण 29 मई से शुरू होने जा रहा है। एसआईआर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर प्रदेश में 29 मई से सात जून तक एसआईआर का प्रशिक्षण होगा।
अभी तक राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं। अब जिलावार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एसआईआर के गणना प्रपत्र भरने का काम भी शुरू होगा। आठ जून से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे। उनके साथ ये गणना प्रपत्र होंगे। प्रपत्र को भरकर मतदाताओं को बीएलओ को लौटाना होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, जिलावार समीक्षा की जा रही है। करीब 89 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है। 11 प्रतिशत मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है। लिहाजा, इनको अपना वोट बचाने को 2003 का रिकॉर्ड देना होगा। बीएलओ के साथ सहायक भी होंगे।
मकसद ये है कि कोई भी घर न छूटे। सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचे। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ व उनसे ऊपर के अधिकारियों को एसआईआर की सभी बारीकियां, अपील की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिलावार एसआईआर से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,