August 12, 2026

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UPCL के प्रबंध निदेशक, UJVNL के एमडी और UPCL के निदेशक को किया कार्यमुक्त इनको मिली नई जिम्मेदारी,,,,

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UPCL के प्रबंध निदेशक, UJVNL के एमडी और UPCL के निदेशक को किया कार्यमुक्त इनको मिली नई जिम्मेदारी,,,,


देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा और सख्त प्रशासनिक फैसला लेते हुए तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों में एक साथ व्यापक फेरबदल कर दिया है। इस कदम को सरकार की निर्णायक कार्यशैली और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के एमडी संदीप सिंघल को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त UPCL (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है।
नए आदेशों के तहत UPCL की जिम्मेदारी गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है, जबकि UJVNL की कमान अजय कुमार सिंह को दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, ऊर्जा क्षेत्र की कार्यप्रणाली और प्रदर्शन की समीक्षा के बाद सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया है। एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाना और नई जिम्मेदारियां सौंपना इस बात का संकेत है कि सरकार ऊर्जा निगमों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है।
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद ऊर्जा विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार ऊर्जा सेक्टर में और भी सख्त और सुधारात्मक कदम उठा सकती है, जिससे व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

You may have missed

Share