उत्तराखंड में बदरीनाथ व जोशीमठ के बीच हेली शटल सेवा का होगा जल्द शुभारंभ, राज्य सरकार ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड सरकार बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच हेली शटल सेवा शुरू करने की तैयारी में है। यह सेवा केदारनाथ की तर्ज पर होगी। सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मांगी है। इसके साथ ही देहरादून पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए भी हेली सेवा का प्रस्ताव है। सरकार जायरोकाप्टर के व्यावसायिक लाइसेंस भी चाहती है जिसका पायलट प्रोजेक्ट हरिद्वार से देवप्रयाग तक सफल रहा है।
प्रदेश सरकार अब बदरीनाथ व जोशीमठ के बीच हेली शटल सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसे केदारनाथ की तर्ज पर संचालित किया जाना प्रस्तावित है। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।
पहले सरकार ने गौचर से बदरीनाथ के बीच हेली सेवा शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई। अब शासन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बदरीनाथ व जोशीमठ के बीच शटल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। साथ ही देहरादून से जोशीमठ, पिथौरागढ़ से धारचूला व धारचूला से मुनस्यारी के बीच हेली सेवा संचालन की अनुमति देने का भी प्रस्ताव सौंपा है।
प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान हर वर्ष केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। ये हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से संचालित की जाती हैं। इसी तर्ज पर गत वर्ष बदरीनाथ के लिए हेली सेवा प्रस्तावित थी। इस कड़ी में हेमकुंड साहिब के लिए चल रही हेली सेवा को बीच अवधि में बदरीनाथ धाम के लिए भी संचालित करने का निर्णय लिया।
इसके लिए टेंडर के साथ ही किराया दर भी तय की गई, लेकिन इसमें यात्रियों ने रूचि नहीं दिखाई। इसे देखते हुए इस मार्ग का एक बार फिर अध्ययन किया गया। इसके तहत इस सेवा को जोशीमठ से शुरू करने का निर्णय लिया गया।
यहां से बदरीनाथ की दूरी कम है और इसके लिए यात्रियों को अधिक किराया भी नहीं देना पड़ेगा। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है। केंद्र ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,