उत्तराखंड में मौसम का डबल अलर्ट, बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर,,,

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आगामी दिनों में भारी वर्षा, बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून ने पांच जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर—के लिए अलर्ट जारी किया है। संबंधित जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
इधर रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी टीमें मुस्तैद रहें।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,