उत्तराखंड में यहाँ 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया फायर स्टेशन का फायरमैन, फायर विभाग में मचा हड़कंप,,,
कोटद्वार: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोटद्वार स्थित फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी फायर स्टेशन के समीप की गई, जहां आरोपी ने शिकायतकर्ता से अवैध रकम ली।
मामला मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजूकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग के फायर एनओसी (No Objection Certificate) के नवीनीकरण से जुड़ा है। आरोप है कि संबंधित कॉलेज भवन की फायर एनओसी रिन्यू कराने के लिए शिकायतकर्ता लगातार फायर स्टेशन के चक्कर काट रहा था, इसी दौरान आरोपी फायरमैन ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले ₹20,000 की मांग की।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने यह साफ कर दिया था कि जब तक मांगी गई रकम नहीं दी जाएगी, तब तक एनओसी नवीनीकरण की कार्रवाई लंबित रखी जाएगी। इस अवैध मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित एजेंसी को दी।
शिकायत की पुष्टि के बाद एजेंसी ने गोपनीय तरीके से ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
इस कार्रवाई से फायर विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून में मिलावटखोरी के खिलाफ FDA का बड़ा छापा, तीन रेस्टोरेंट बंद, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे,,,
उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,
उत्तराखंड देहरादून की बेटी स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी ने रचा नया इतिहास, स्वदेशी नौका से पूरी की विश्व समुद्री परिक्रमा,,,