September 27, 2026

उत्तराखंड रुड़की में हुआ दोहरा हत्याकांड, प्रेम-प्रसंग के शक में युवक ने सगी बहन और पड़ोसी भाई को गोली मार की हत्या, आरोपी फरार,,,

उत्तराखंड रुड़की में हुआ दोहरा हत्याकांड, प्रेम-प्रसंग के शक में युवक ने सगी बहन और पड़ोसी भाई को गोली मार की हत्या, आरोपी फरार,,,

​झबरेड़ा (रुड़की)। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ा कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के शक में अपनी सगी बहन और पड़ोसी युवक की सीने में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी एवं भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

​🔴 सुबह साढ़े आठ बजे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे अमन उर्फ भरोसी सिंह (20) ने पहले पड़ोसी सूरज उर्फ मुन्ना (24) को और फिर अपनी सगी बहन रूपा (22) को गोली मार दी। दोनों के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। मृतक सूरज रिश्ते में आरोपी का चचेरा भाई बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

​🔴 प्रेम-प्रसंग के शक में खूनी खेल

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभय कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी बहन के युवक के साथ प्रेम संबंध होने का गहरा शक था, जिसके चलते उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस प्रेम संबंध समेत सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

​🔴 आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी, पूर्व में भी जा चुका है जेल

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी अमन आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने वर्ष 2024 में भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था और इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

​🟢 एसएसपी का बयान

​“प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अमन को अपनी बहन और परिवार के ही चचेरे भाई के बीच प्रेम संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने दोनों को गोली मारी और फरार हो गया। आरोपी पूर्व में भी आरोपी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है और काफी आपराधिक किस्म का है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” नवनीत भुल्लर (एसएसपी) हरिद्वार 

You may have missed

Share