उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने किया लोअर PCS प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1771 अभ्यर्थियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट,,,,

देहरादून: अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को आयोजित कराई थी। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 1771 अभ्यर्थियों की ओर से बाजी मारी गई है।
आयोग की ओर से नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, खांडसारी निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा कराई जा रही है।
अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को आयोजित कराई थी। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर को कराई जानी प्रस्तावित है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,