उत्तराखंड हरिद्वार की बेटी दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय में रचा इतिहास, छात्र संघ After में उपाध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत,,,

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा ने राजधानी दिल्ली में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी ने उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है।
पीठ बाजार निवासी दिव्यांशी की इस सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्य मंत्री दीप्ति रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिव्यांशी का परिवार भी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी रहे हैं, वहीं पिता अवनीश प्रेमी भी एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं।
दिव्यांशी की इस ऐतिहासिक जीत ने न सिर्फ ज्वालापुर और हरिद्वार का मान बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दिया है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में मिलावटखोरी के खिलाफ FDA का बड़ा छापा, तीन रेस्टोरेंट बंद, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे,,,
उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,
उत्तराखंड देहरादून की बेटी स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी ने रचा नया इतिहास, स्वदेशी नौका से पूरी की विश्व समुद्री परिक्रमा,,,