उत्तराखंड हरिद्वार जेल से नाटकीय अंदाज में फरार हुए दो कैदी, लापरवाही के चलते 6 अधिकारियो, कर्मियों को किया गया निलंबित,,,,
हरिद्वार- जिला कारागार, हरिद्वार में नाटकीय अंदाज में आज रामलीला के मंचन के दौरान सीता की खोज को निकले पंकज और रामकुमार जेल की दीवार लांघकर फायर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी पकज पुत्र मगन लाल एवं विचाराधीन कैदी रामकुमार पुत्र रक्षाराम द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर, 2024 की सांयकाल को कारागार से पलायन की घटना कारित की गयी।
उक्त पलायन की घटना में सम्बन्धित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है
लापरवाही के लिए 6 जेल कर्मियों को किया निलंबित

जेल से फरार होने की घटना के चलते 06 कार्मिकों को किया निलंबित जिनके नाम,,,
1. श्री प्यारे लाल आर्य, प्रभारी अधीक्षक/कारापाल
2. श्री कुवंर पाल सिंह, उप कारापाल सर्किल जेलर / चक्राधिकारी
3. श्री प्रेमशंकर यादव, दिन हेड वार्डर
4. श्री विजय पाल सिंह, हेड वार्डर-प्रभारी गिर्दा हेड
5. श्री ओमपाल सिंह, बंदीरक्षक-प्रभारी निर्माण स्थल
6. श्री नीलेश कुमार, हेड वार्डर-प्रभारी गेटकीपर को उनके द्वारा ड्यूटी के प्रति बरती गयी।
लापरवाही एवं उदासीनता के निमित्त प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच हेतु उप महानिरीक्षक कारागार को निर्देशित किया गया है। विस्तृत जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।


More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,