September 1, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार नियमों के उल्लंघन पर अखाड़े से बाहर निकले गए अग्रदास व रघुमुनि द्वारा पदनाम के इस्तेमाल पर अखाड़े ने जताई आपत्ति,,,

उत्तराखंड हरिद्वार नियमों के उल्लंघन पर अखाड़े से बाहर निकले गए अग्रदास व रघुमुनि द्वारा पदनाम के इस्तेमाल पर अखाड़े ने जताई आपत्ति,,,

हरिद्वार। कनखल राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने प्रेस को बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि महंत अग्रदास और मुखिया महंत रघुमुनि को करीब तीन वर्ष पूर्व अखाड़े के नियमों के उल्लंघन और व्यक्तिगत नाम से संपत्ति की खरीद-फरोख्त किए जाने के आरोपों के चलते निष्कासित किया जा चुका है।

​इसके बावजूद दोनों अपने नाम के आगे अखाड़े के पदनाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब दोनों को अखाड़े से निष्कासित किया जा चुका है, तो इन्हें अखाड़े के नाम पर बयान जारी करने का कोई अधिकार नहीं है।

You may have missed

Share