उत्तराखंड हरिद्वार नियमों के उल्लंघन पर अखाड़े से बाहर निकले गए अग्रदास व रघुमुनि, पदनाम के इस्तेमाल पर अखाड़े ने जताई आपत्ति,,,

हरिद्वार। कनखल राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने प्रेस को बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि महंत अग्रदास और मुखिया महंत रघुमुनि को करीब तीन वर्ष पूर्व अखाड़े के नियमों के उल्लंघन और व्यक्तिगत नाम से संपत्ति की खरीद-फरोख्त किए जाने के आरोपों के चलते निष्कासित किया जा चुका है।
इसके बावजूद दोनों अपने नाम के आगे अखाड़े के पदनाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब दोनों को अखाड़े से निष्कासित किया जा चुका है, तो इन्हें अखाड़े के नाम पर बयान जारी करने का कोई अधिकार नहीं है।

More Stories
उत्तराखंड भाजपा की कार्यशाला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को घर-घर पहुंचाने का संकल्प, 16 सितंबर से होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम,,,
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली 553 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका,,,
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी, प्रदेश सरकार ने विभागों से 18 सितंबर तक मांगे प्रस्ताव,,,,