उत्तराखंड हरिद्वार पांडेवाला गुघाल मंदिर में पंचायती चुनाव हुए सम्पन्न, सचिन कौशिक अध्यक्ष और उमाशंकर वशिष्ठ बने महामंत्री,,,,,

देहरादून। पांडेवाला स्थित गुघाल मंदिर में पंचायती धडाफिराहेडीयान बारह सौ का पंचवर्षीय चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भागीदारी की।

चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक लुतीया ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए शानदार विजय हासिल की।

वहीं महामंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ठ विजयी घोषित हुए। दोनों पदाधिकारियों की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिणाम घोषित होते ही समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला और जमकर उत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,