August 12, 2026

उत्तराखंड हर्षिल-खरसाली में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, हाल ही में हुई इस बर्फबारी से पर्यटन में लग रही है अच्छी उछाल की उम्मीद,,,

उत्तराखंड हर्षिल-खरसाली में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, हाल ही में हुई इस बर्फबारी से पर्यटन में लग रही है अच्छी उछाल की उम्मीद,,,

देहरादून। उत्तरकाशी: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। हर्षिल और खर

साली सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी ने जहां ठंड में इजाफा कर दिया है, वहीं पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।


बर्फबारी की खबर मिलते ही पर्यटकों का रुख इन खूबसूरत पहाड़ी इलाकों की ओर बढ़ने लगा है। हर्षिल और खरसाली पहुंचे सैलानी बर्फ के बीच खेलते, घूमते और यादगार पलों को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन स्थानों के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे ये डेस्टिनेशन ट्रेंड में आ गए हैं। कई पर्यटक इसे “लाइव स्नोफॉल एक्सपीरियंस” बताते हुए अपनी यात्रा को खास बना रहे हैं।


इस बर्फबारी से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। कोविड-19 के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे पर्यटन व्यवसाय को अब नई उम्मीद मिल गई है। होटल, होमस्टे और ढाबा संचालकों को आने वाले दिनों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से अच्छी आय की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि मौसम का यह मिजाज बरकरार रहा, तो पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही कारोबार में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

इसके साथ ही इस मौसम का सकारात्मक असर आगामी चारधाम यात्रा पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बर्फ से ढके पहाड़ और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करेंगे, जिससे यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

You may have missed

Share