September 24, 2026

उत्तराखंड के सीएम धामी बने देश के ऐतिहासिक क्षणों के ऐसे साक्षी, इनके साथ देखा सजीव प्रसारण….

उत्तराखंड के सीएम धामी बने देश के ऐतिहासिक क्षणों के ऐसे साक्षी, इनके साथ देखा सजीव प्रसारण….

ABPINDIANEWS, देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा।

सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन सुना व देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, इसरो की टीम व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

You may have missed

Share