देश-दुनिया” एशियाई खेल 2026″ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को147 रनों से हराकर जीता स्वर्ण,,,
निशिन (जापान): एशियाई खेल 2026 में भारत का स्वर्ण पदक का लंबा इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
🔵 भारत ने बोर्ड पर खड़ा किया 216 रनों का विशाल स्कोर
फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने पूरे मैच में श्रीलंका पर अपना दबदबा बनाए रखा।
🔵 श्रीलंका को रजत, पाकिस्तान ने जीता कांस्य पदक

147 रनों की करारी शिकस्त के बाद श्रीलंका को रजत (Silver) पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर कांस्य पदक (Bronze) के लिए खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
“भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी”

More Stories
विघ्नहर्ता का आगमन;” ढोल-नगाड़ों की थाप पर बप्पा का स्वागत, भक्ति के रंग में डूबा देश”
उत्तराखंड कैबिनेट एमबीबीएस इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर,,,,
उत्तराखंड सुरकंडा देवी मंदिर पर मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में अचानक आया तकनीकी फॉल्ट, समय रहते टला बड़ा हादसा,,,