September 23, 2026

देश-दुनिया” एशियाई खेल 2026″ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को147 रनों से हराकर जीता स्वर्ण,,,

देश-दुनिया” एशियाई खेल 2026″ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को147 रनों से हराकर जीता स्वर्ण,,,

निशिन (जापान): एशियाई खेल 2026 में भारत का स्वर्ण पदक का लंबा इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

🔵​ भारत ने बोर्ड पर खड़ा किया 216 रनों का विशाल स्कोर

​फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने पूरे मैच में श्रीलंका पर अपना दबदबा बनाए रखा।

🔵 ​श्रीलंका को रजत, पाकिस्तान ने जीता कांस्य पदक

​147 रनों की करारी शिकस्त के बाद श्रीलंका को रजत (Silver) पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर कांस्य पदक (Bronze) के लिए खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

“भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी”

You may have missed

Share