October 5, 2026

खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का रंगारंग आगाज: सीएम धामी के नेतृत्व में निकला भव्य रोड शो, केंद्रीय मंत्रियों ने की शिरकत,,,,,,

खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का रंगारंग आगाज: सीएम धामी के नेतृत्व में निकला भव्य रोड शो, केंद्रीय मंत्रियों ने की शिरकत,,,,,,,,,

​खटीमा (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य और रंगारंग शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में किया गया।

🔵 ​ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ निकला ऐतिहासिक रोड शो

​शुभारंभ समारोह से पूर्व खटीमा चौराहा से मंडी समिति मैदान तक एक विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकले इस रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक नृत्य और जोरदार पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

🔵 ​केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और किरेन रिजिजू की गरिमामय मौजूदगी

​इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय संसदीय व अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। किरेन रिजिजू ने सीएम धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार चुनौतियों के बावजूद जनजातीय समाज के कल्याण और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर काम कर रही है।

🔵 15 राज्यों के कलाकारों का संगम, पारंपरिक धुन पर थिरके सीएम

​’आदि रंगोत्सव’ में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम सहित देश के लगभग 15 राज्यों से आए जनजातीय दलों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर जनजातीय कलाकारों के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र (ढोल) बजाते हुए नृत्य में शामिल हुए, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

​🔵 कई प्रमुख जन-प्रतिनिधि और कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद

​समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास समेत अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share