उत्तराखंड माँ की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार रवाना हुई पार्थिव देह,,,

पंचूर (उत्तराखंड): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन के बाद आज उनके पैतृक गांव पंचूर (पौड़ी गढ़वाल) में शोक की लहर दौड़ गई। इस अत्यंत दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अपनी माताजी की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
पारिवारिक रीति-रिवाजों के बाद, माताजी की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए पंचूर से हरिद्वार ले जाया जा रहा है। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, शुभचिंतक और कई गणमान्य लोग शामिल हैं।
हरिद्वार में गंगा तट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को देखते हुए हरिद्वार तथा मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून जामुनवाला मर्डर मिस्ट्री, 500 कैमरे खंगाले पर नहीं मिला सुराग, अब गुलाब के टैटू और हॉस्टल रिकॉर्ड से होगी कातिल तक पहुंचने की कोशिश,,,
उत्तराखंड “हरिद्वार मिशन 2027” के शंखनाद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, बांसुरी स्वराज ने किया प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा,,,
उत्तराखंड 13 साल सेवा के बाद कर्मी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का मांगा ब्योरा,,,