उत्तराखंड गुलदार के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में दहशत, ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग,,,

लालढांग (हरिद्वार): क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात करीब सात बजे गन्ना सेंटर के पास बाइक से अपने घर लौट रहे मिठ्ठीबेरी निवासी अछर सिंह (पुत्र सज्जन सिंह) पर एक गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के सेक्शन अधिकारी सुभाष चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिलवाया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल के उपचार के साथ-साथ मुआवजे के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई भी पूरी की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 22 अगस्त 2025 को भी गुलदार ने इसी युवक पर हमला किया था। एक ही व्यक्ति पर दोबारा हमला होने और क्षेत्र में लगातार गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है, जिसके चलते लोग शाम के समय घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून जामुनवाला मर्डर मिस्ट्री, 500 कैमरे खंगाले पर नहीं मिला सुराग, अब गुलाब के टैटू और हॉस्टल रिकॉर्ड से होगी कातिल तक पहुंचने की कोशिश,,,
उत्तराखंड “हरिद्वार मिशन 2027” के शंखनाद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, बांसुरी स्वराज ने किया प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा,,,
उत्तराखंड 13 साल सेवा के बाद कर्मी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का मांगा ब्योरा,,,