November 16, 2026

उत्तराखंड देहरादून में अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से, 19 परिमंडलों के 197 खिलाड़ी लेंगे प्रतियोगिता में भाग,,,

उत्तराखंड देहरादून में अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से, 19 परिमंडलों के 197 खिलाड़ी लेंगे प्रतियोगिता में भाग,,,

​देहरादून। डाक विभाग के उत्तराखंड परिमंडल की ओर से 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आज से 20 नवंबर तक किया जाएगा। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के 19 डाक परिमंडलों के कुल 197 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

​मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एमयू अब्दाली ने रविवार को आयोजित बैठक में तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन आज परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में होगा। उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद विभिन्न खेल मुकाबले शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल नौ इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डाक विभाग में कार्यरत कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।

​उन्होंने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य केवल बेहतर डाक सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों में खेल भावना विकसित करने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना भी है। उल्लेखनीय है कि 38वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक परिमंडल में हुआ था, जिसमें उत्तराखंड के अमित शर्मा ने पुरुष एकल वर्ग में उपविजेता रहकर परिमंडल का गौरव बढ़ाया था।

Share