उत्तराखंड धामी कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार के बाद सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करते हुए नव नियुक्त मंत्रियों के निजी स्टाफ की तैनाती कर दी है। सोमवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पांच भाजपा विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी, जिसके तुरंत बाद शासन स्तर पर आवश्यक नियुक्तियां भी सुनिश्चित कर दी गईं।

मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं—राम सिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक—को उनके कार्यों में सहयोग के लिए अनुभवी अधिकारियों को निजी स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है।
किसे मिला कौन सा स्टाफ
मंत्री राम सिंह कैड़ा के लिए गोपाल नयाल को वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव बनाया गया है। खजान दास के साथ हरीश कुमार वरिष्ठ निजी सचिव के रूप में कार्य करेंगे। भरत सिंह चौधरी के निजी स्टाफ में विजय पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदीप बत्रा के लिए राजकुमार पाठक को निजी सचिव नियुक्त किया गया है। मदन कौशिक के निजी सचिव के रूप में अमित कुमार की तैनाती की गई है।
तत्काल जॉइनिंग के निर्देश
अपर सचिव कवींद्र सिंह द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सचिवालय प्रशासन से अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया है।
प्रशासनिक कार्यों में तेजी की उम्मीद
मंत्रियों का निजी स्टाफ शासन-प्रशासन के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। यह टीम बैठकों की रूपरेखा तय करने, फाइलों के निस्तारण, विभागीय समन्वय और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभालती है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार के बाद निजी स्टाफ की तैनाती को सरकार के ‘एक्शन मोड’ में आने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार के इस कदम से आगामी दिनों में नीतिगत निर्णयों और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,