उत्तराखंड गणपति विसर्जन से पहले प्रदेश में बाटेंगे दायित्व, बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिया बयान,,,,,
ABPINDIANWWS,देहरादून- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जल्द दायित्व मिल सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा चुकी है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व दिए जाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राज्य में लौटते ही दायित्व के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं।
विदित है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दिन के लिए मध्य हो प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। गुरुवार को उनका राज्य में लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनावों से पहले होने की संभावना है।
बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल में ही पार्टी में बातचीत हुई है।
महेंद्र भट्ट ने साफ कहा कि पार्टी आलाकमान से बात हो गई है इस बार पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओ क़ो ख़ुशी मिल जाएगी आपको बता दें 29 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहें है।
The post उत्तराखंड गणपति विसर्जन से पहले प्रदेश में बाटेंगे दायित्व, बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिया बयान,,,,, first appeared on ABP India News.


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,