“उत्तराखंड मौसम अलर्ट” मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जनपदों में किया तेज बारिश का अलर्ट जारी,,,,
ABPINDIANEWS, देहरादून- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 24 सितंबर तक तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।
खासतौर पर देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा।
खासतौर पर देहरादून और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार को भी देहरादून के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
The post “उत्तराखंड मौसम अलर्ट” मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जनपदों में किया तेज बारिश का अलर्ट जारी,,,, first appeared on ABP India News.


More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,