August 19, 2026

उत्तराखंड में यहां कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार,,,

उत्तराखंड में यहां कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार,,,

हरिद्वार। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी कृषि यंत्र की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में यह रकम मांग रहा था।

🟢 आइए जानते हैं मामला क्या है?

​शिकायतकर्ता के भाई ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए सब्सिडी हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि इस आवेदन की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए खानपुर विकासखंड के सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

​रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी गुप्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) से की।

🟢 ​विजिलेंस टीम का सफल ट्रैप

​शिकायत मिलने के तुरंत बाद सतर्कता टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हो गई।

​इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

🔴 कृषि विभाग में मचा हड़कंप

​सरकारी योजना के नाम पर रिश्वतखोरी के इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई से संबंधित कृषि विभाग और अन्य कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। सतर्कता अधिष्ठान ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सरकारी कामकाज की एवज में रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

You may have missed

Share