October 6, 2026

श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक उत्सव का आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, बोले-रामलीला सनातन संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम,,,

oplus_2

श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक उत्सव का आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, बोले-रामलीला सनातन संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम,,,

​हरिद्वार। श्री रामलीला समिति (पंजीकृत) लकड़हारान, ज्वालापुर के ऐतिहासिक 120वें वार्षिक रामलीला महोत्सव का रविवार को विधिवत और भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मंच पूजन कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके उपरांत समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत और अभिनंदन किया।

“पहले दिन भावपूर्ण मंचन, श्रवण कुमार की पितृभक्ति और कैलाश लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु”

​उद्घाटन अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और धार्मिक मर्यादाओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि 120 वर्षों की अखंड परंपरा का निर्वहन करना संपूर्ण ज्वालापुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

​महोत्सव के प्रथम दिन कलाकारों ने श्रवण कुमार लीला और कैलाश लीला का जीवंत मंचन किया। श्रवण कुमार के माता-पिता के प्रति समर्पण और श्रद्धा के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान पूरा पंडाल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा।

​समिति के अध्यक्ष नितिन अधिकारी ने बताया कि 120वें वार्षिक उत्सव को भव्य बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि प्रभु श्री राम के आदर्श जन-जन तक पहुंच सकें। उन्होंने नगरवासियों से सपरिवार रामलीला मंचन देखने का आह्वान किया। वहीं, मंत्री प्रदीप ‘पत्थर वाले’ (रिंकू) ने कहा कि यह सदी पुरानी परंपरा क्षेत्रवासियों की आस्था, सहयोग और कलाकारों के समर्पण का प्रतिफल है।

oplus_2

​इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, मधुसूदन हेम्मनके, शोभित खेड़ेवाले, उदित वशिष्ठ, आशुतोष चक्रपाणि, गौरव चक्रपाणि, प्रवीण खेड़ेवाले, दीपांकर चक्रपाणि, शिवांकर चक्रपाणि, तन्मय सरदार, सत्यम अधिकारी, नितीश सिखौला, उदित सिखौला, अभिषेक चाकलान, अरुण भक्त, शिवनारायण जोशी, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, हर्षित अधिकारी, गोविंद मल्ल, आशीष शर्मा, मोहित गोस्वामी, आकाश सिखौला सहित समस्त पदाधिकारी, कलाकार और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You may have missed

Share